देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ट्राफिक डीएसपी हरिनारायण बाथम ने स्कूल संचालकों की बैठक ली। बेठक में जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा,क्म्व् हरी सिंह भारती सहित अन्य अधिकारी ओर बडी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्कूल संचालकों से स्कूली वाहन, बच्चो की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी स्कूली वाहन होते हैं उसमें ड्राइवर का सत्यापन और स्कूली स्टाफ के सत्यापन के निर्देश दिए गये है स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाने के लिए सपा में सभी स्कूल संचालकों को कहा गया है स्कूल वाहन में भी सुरक्षा को लेकर चर्चा कर उसके साथ ही वाहनों में बच्चों की अधिक संख्या को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। आपको बता दें पिछले दिनों स्कूली बस,ऑटो और अन्य स्कूली वाहनों में बच्चो को बेतरतीब बैठाने और ओवरलोड वाहन चलाने पर दर्जनों वाहनों पर ट्राफिक विभाग ने कार्यवाही की थी.आज उसी के चलते आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।