मनासा। स्थानीय श्री रामद्वारा में पावन चातुर्मास हेतु बड़े साध नरपत राम जी उदयपुर वालों के कृपा पात्र शिष्य विद्वान संत श्री चेतनराम महाराज (साहित्याचार्य) का आगमन हुवा। इस अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय व भक्तों द्वारा राम की आगवानी की गई। कल 18 जुलाई को विद्वान संत चेतन रामजी के सारगर्भित प्रवचन को श्रवण करने हेतु बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 तक होगे। चातुर्मास के दौरान चेतनराम जी के मुखरविन्द से सोमवार 22 जुलाई से शिव महा पुराण कथा का होगी। साथ चातुर्मास में श्री मद्भागवत पुराण, नानी बाई का मायरा, कथा के श्रवण का लाभ भी साहित्याचार्य चेतन राम जी द्वारा कराया जाएगा। चातुर्मास में स्थानीय रामद्वारा में संत श्री के मुखरविंद से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन हांेगे।
रामस्नेही संप्रदाय ने धर्मप्रेमी जनता से रामद्वारा में आयोजित चातुर्मास के दौरान विराजित संत श्री चेतन राम जी के मुखरविंद से होने वाले आध्यात्मिक प्रवचनों की गंगा की श्रवण के लाभ लेने की अपील की है।