नीमच। श्रीखंड महादेव यात्रा का आगाज हो गया है। जिसके चलते 10 जुलाई को श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ है जिसमे नीमच के भी 4 युवक शामिल है। नीमच के युवक अर्जुन नेनवाय और शुभम शर्मा ने बताया कि यहां पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पहले जत्थे में 70 श्रद्धालुओं शामिल हैं। यात्रा में पुलिस रेस्क्यू एसडीआरएफ मेडिकल राजस्व विभाग की टीमें हर बेस कैंप पर तैनात की गई है। वहीं यात्रियों से मदाक पदार्थ का सेवन न करने की भी अपील की गई है।
नेनवाय ने यह भी बताया कि ये यात्रा भारत की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार हैं। साथ ही ये श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर 27 जुलाई तक यह यात्रा चलेगी।