मनासा। तहसील में बारिश की कमी के कारण फसले सूखने लगी है। उज्जैनी का दौर व देवी-देवताओं की पूजा अर्चना का दौर भी चल गया है। विगत काफी समय से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। मौसमी बीमारी से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही है। किसान तक टंकी लगाए आसमान की ओर देख रहा है। जल्द बारिश नहीं हुई तो फसले चौपट हो सकती है।