BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2024, 4:57 pm
KHABAR : राबडिया के बालेश्वरी माता मन्दिर पर मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, गुरु पूजन, अभिषेक, भजन कीर्तन व भण्डारे का होगा आयोजन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। गुरु से ही जीवन में ज्ञान की ज्योति से सकारात्मकता आती है।इस लिए गुरु देवताओं के समान है। पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।अंचल के  मठ -मंदिरों  में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आस्था और श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु चरण पादुका पूजन, अभिषेक,  गुरु भक्तों द्वारा गुरु पूजन,भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद भण्डारा सहित विभिन्न अनुष्ठानों सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक प्रवृत्ति के गुरुभक्त  राबडिया ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि इसी महोत्सव सत्संग समारोह के तहत गांव राबडिया में स्थित अति प्राचीन स्थल बाकेश्वरी माता जी मंदिर की पावन धरा पर परम पूज्य पारिवाजक तपोनिष्ठ ब्रम्हनिष्ठ वेदांत वैसूरी श्री श्री 1008 परम पूज्य गुरुदेव भगवन स्वामी मुक्तानंद जी महाराज की असीम कृपा से कथा मर्मज्ञ पंडित लक्षानंद महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव सत्संग समारोह दिनांक 21 जुलाई 2024 रविवार को  मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का उत्सव प्रातः 10 बजे से गुरु भक्तों द्वारा गुरु पूजन वंदन सत्संग से प्रारंभ होगा। व्यास पूजा सत्संग समारोह में मेवाड़ मारवाड़ मालवा के कई विद्धवान संत भगवन् पधारेंगे।इस समारोह में पूरी रात भजन संध्या एवं  भजन कीर्तन चलेगा। इसी क्रम में राबडिया गांव के प्राचीन बागेश्वरी माता जी मंदिर पर गुरु भक्तों के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव महाप्रसाद वितरण एवं भजन संध्या व भंडारे के आयोजन के साथ मनाया जाएगा। चीता खेड़ा के समीपस्थ गांव माताकाखेडा में आवरी माता जी, रामझर महादेव , जलेश्वर महादेव मन्दिर सहित कई मंदिरों पर मनाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE