नीमच। मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ जिला नीमच इकाई के बैनर तले जिले के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी दिया ज्ञापन। शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपनी 5 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मध्य प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मुख्य मांग है कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के समाप्त की जाए। केंद्र सरकार के पेंशनरों के बराबर प्रदेश के पेंशनरों को महंगाई राहत 4ः दिया जाए। आदि मांगे सेवानिवृत्त पेंशनरों ने रखी। उनका कहना है कि पेंशनरों को इस सब समस्याओं के चलते आर्थिक रूप से परेशान हो पड़ रहा है।