चीताखेड़ा। चीताखेड़ा की जैन गली चांदनी चौक के पास स्थित अंतिम जैन (बोहरा) की किराना दुकान में से जानलेवा जहरीला जानवर चंदन गोयरे को पेंटर कैलाश चंद्र माली ने जिंदा पकड़ा। बताया गया कि यह जानवर चंदन गोयरा बहुत ही जहरीला होता है यह गोयरा इंसान तो क्या हाथी, गाय ,भेंस जैसे बड़े पशुओं को भी काट लेता है तो उसकी मौत निश्चित है। गोयरे का काटा हुआ कि कोई दवा कोई उपचार नहीं है।
जैन गली में जगह -जगह कई मकान खंडहर में तब्दील हो गये है जिसके कारण यह खंडहर जानलेवा जहरीले जानवर सांप गोयरे की शरणस्थली बन गया है। आसमान में आकाशीय बिजली कड़कती है तो इसी प्रजाति के चंदन गोयरे पर बिजली गिरती है जहां बिजली गिरती है वहां जो भी इंसान, जानवर,पशु होते हैं उनकी भी मौत हो जाती है। ऐसी कई घटनाएं क्षेत्र में प्रत्यक्ष हो चुकी है। इसलिए ऐसे जानलेवा जहरीले जानवर सांप,चंदन गोयरे से बचकर रहें। पेंटर कैलाश चंद्र माली वैसे कालीका माता जी और खाखर देव जी के परम भक्त हैं। जहरीले जानवर सांप गोयरे होने की सुचना मिलते ही उन्हें मारने के लिए नहीं उनकी भी जान बचाने के लिए जहां जैसी भी हालात में होते हैं उन्हें जिंदा पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अपनी जान की बाजी लगाकर जहरीले जानवर को जिंदा पकड़ने के लिए जी जान लगा देते है, और उन्हें जिंदा पकड़कर दूर जंगल में छोड़ देते हैं। कैलाश चंद्र माली ने बताया है कि चंदन गोयरा जिस किसे भी काट लेता है तो पानी भी नहीं मांगने देता है।