BREAKING NEWS
खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा की परिषद में बड़ा विवाद, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2024, 8:13 pm
NEWS : इनरव्हील क्लब सत्र 2024-25 की नई कार्यकारिणी और टीम का पदस्थापना समारोह सम्पन्न, जिला परिवहन अधिकारी का मिला मार्गदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब सत्र 2024-25 की नई कार्यकारिणी और टीम का पदस्थापना समारोह जिला परिवहन अधिकारी सुमन विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्टर प्रेसीडेंट मीना चोरड़िया ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि डॉ. रेणु जोशी थीं।
क्लब कोर्डिनेटर डॉ. सुशीला लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में इनरव्हील प्रार्थना ‘मित्र भाव के सत्य अर्थ को हे ईश्वर। हममें भर दो’ को शकुन्तला जैन, रितु काला, उमा न्याती, सुमित्रा मानधना ने सस्वर प्रस्तुत किया। भारतीय संस्कृति को साकार करते हुए दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि, निवर्तमान अध्यक्ष उमा न्याती, सचिव सुमित्रा मानधना, नवीन अध्यक्ष ऋतु भोजवानी, सचिव ऋतु पोखरना ने किया। भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों के लिए राजस्थानी स्वागत गीत कविता राठौड़, मीना चोरड़िया, रश्मि जैन, अनुराधा पूंगलिया और प्रियंका तलेसरा ने प्रस्तुत किया। डॉ. रसना अग्रवाल, संगीता कांठेड़, सीता भराड़िया ने अतिथियों का उपरना ओढ़ा, प्रतीक चिह्न और पौधा प्रदान कर सम्मान किया।
निवर्तमान अध्यक्ष उमा न्याती ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव सुमित्रा मानधना ने पीपीटी प्रजेन्टेशन करके सत्र 2023-24 की वर्षभर के विभिन्न सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष उमान्याती ने वर्तमान अध्यक्ष ऋतु भोजवानी एवं पूर्व सचिव सुमित्रा मानधाना ने वर्तमान सचिव ऋतु पोखरना को पिन लगाकर सेवा कार्यों का संकल्प दिलाया। उपाध्यक्ष सुमित्रा मानधना, कोषाध्यक्ष आशा जैन, एडीटर ललिता जागेटिया और आई.एस.ओ. अंजली भारद्वाज को मुख्य अतिथि सुमन और चार्टर अध्यक्ष मीना चोरड़िया ने पिन लगाकर जिम्मेदारी सौंपी।
नये एग्जिक्यूटिव मेम्बर्स कविता राठौड़, कुंतल तोषनीवाल, सुनीता भंडारी, इन्दुबाला उपाध्याय, स्नेहा वशिष्ठ, पूजा भराड़िया, रेणु सोमानी को भी अतिथियों द्वारा पिन लगाकर कार्यभार सौंपा गया।
नवीन अध्यक्ष ऋतु भोजवानी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष इनरव्हील इंटरनेशनल पदों पर भारतीय महिलाओं ने अधिकतम भागीदारी करते हुए परचम फहराया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की इंटरनेशनल थीम हार्ट बीट ऑफ ह्यूमेनिटी है और भारत की गोल सेलीब्रेट है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की आवश्यकतामंद छात्र की फीस जमा कराई, जीरो वेस्ट एवेयरनेस प्रोग्राम में खाना झूठा न छोड़ें, प्लास्टिक, डिस्पोजेबल यूज न करके 100 नेपकीन कॉटन क्लब की तरफ से वितरित किये गये। नेत्रदान, महादान के लिए प्रेरित किया गया।
नवीन सचिव ऋतु पोखरना ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट में प्लान्टेशन, अंगदान की जागरूकता के लिए दुपहिया वाहन रैली निकालना, रोड़ सेफ्टी के लिए कार्य, हॉस्पीटल में बच्चों के लिए टॉय बैंक और स्टोरी बुक्स, ब्लड डोनेशन कैंप एवं मेडिकल कैंप आदि कई कार्यों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी सुमन विश्नोई ने बताया कि हजारों लोग रोड़ एक्सीडेंट में दिवंगत हो जाते हैं, घायल होते हैं, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम स्वयं जागरूक होकर जनता को अवेयर करें। उन्होंने रोड़ सेफ्टी के सात गोल्डन रूल समझाये। हिट एण्ड कम्पन्सेशन स्कीम के बारे में भी बताया। इनरव्हील सदस्यों द्वारा पूछी गयी समस्याओं का भी समुचित समाधान किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ. रेणु जोशी ने भी सेवा कार्यों में स्वयं के सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष चार्टर प्रेसीडेन्ट मीना चोरड़िया ने सभी सदस्यों को अधिक से अधिक सेवा कार्यों को करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चार्टर सेक्रेट्री महक जैनानी ने किया। पूर्व सचिव कपिला धोका ने बताया कि पांच नये सदस्यों प्रीति ढीलीवाल, राजश्री काबरा, देवेन्द्र कौर दुआ, ज्योति मानधना, अनिता टोंग्या को अतिथियों द्वारा पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण करायी। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एवेयरनेस का गीत सुनीता भंडारी, पूजा भराड़िया, वंदना भंडारी, सीमा भंडारी, अनुराधा, पूंगलिया, माया समदानी ने रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में आभार आई.एस.ओ. अंजली भारद्वजा ने व्यक्त किया। पर्यावरण रक्षक और प्रेमी भगवान झंवर ने सैंकड़ों पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाने के लिए इनरव्हील को प्रदान किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE