BREAKING NEWS
खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा की परिषद में बड़ा विवाद, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 11:08 am
KHABAR : जिले के नेवड़ में जुलाई माह की 28 तारीख को होगा बड़े समारोह का आयोजन, ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश संस्था करेगी प्रतिभाओं का सम्मान, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। ग्रामीण अंचलों में निवासरत प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश (सामाजिक संस्था) विगत कई वर्षों से सतत कार्य कर रही है। मंच की कार्यशैली अनुसार प्रतिभाओं का सम्मान, श्रेष्ठ व प्रेरणादायी कार्य करने वालों का सम्मान, ग्रामीण अंचलों की दुर्लभ प्रतिभाओं का सम्मान, कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों का सम्मान व कृषक संगोष्ठी, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कैरियर काउंसलिंग शिविर, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता शिविर, विद्यालयीन छात्र, छात्राओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास की दृष्टि से खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेकों गतिविधियों के आयोजन के लिये कार्य करता है। 

इसी दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश (सामाजिक संस्था) के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी के नेतृत्व में कक्षा 5th व 8th की बोर्ड परीक्षा में 75% व उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र, छात्राओं का सम्मान व मंच की पूर्व में आयोजित वर्चुअल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 28 जुलाई 2024, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से भरभड़िया रोड़ स्थित खाती समाज धर्मशाला परिसर नेवड़ में आयोजित किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष पाटीदार के मार्गदर्शन में जिला संयोजक अर्जुन पाटीदार, जावद विकासखंड संयोजक विनोद पाटीदार, नीमच तहसील संयोजक धीरज बैरागी, जीरन तहसील संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक सदाशिव सेन, जावद तहसील संयोजक कोमल लक्षकार सहित पदाधिकारी प्रतिभा सम्मान समारोह की भव्यता को लेकर तैयारियों में लगे है। पाटीदार ने बताया कि मंच के लक्ष्य अनुसार शासकीय व अशासकीय विद्यालय की कक्षा 5th व 8th की 350 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी नीमच तहसील संयोजक धीरज बैरागी नेवड़ ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE