BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 12:02 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से जा रहे थे नैना बंजारा और घनश्याम, तभी बीच रास्ते में हो गया आमना-सामना, दुर्घटना की भनक लगते ही दौड़ी 108 एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र के मनासा-रामपुरा रोड पर स्थित हाड़ी पिपलिया की ढढेडी पुलिया पर शनिवार सुबह 10.30 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर तेज गति से आते हुए दो बाइक की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मनासा थाना 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना 108 एंबुलेंस पायलट चंद्रकांत शर्मा व ईएमटी लोकेश शर्मा तत्काल समय रहते घटना स्थल पहुंचे और दोनो घायलों को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर घायलों का तत्काल डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया। हादसे में दोनों बाइक सवार चालक के पाव फैक्चर हो गए। डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। हादसे में नैना पिता अमरा बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी खड़ावदा व घनश्याम पिता बंसीलाल तंबोली निवासी पड़दा उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE