मनासा। रामद्वारा मनासा में चातुर्मास में विराजित रामस्नेही संप्रदाय के अंतराष्ट्रीय आचार्य,1008 श्री राम दयाल महाराज के सानिध्य में व बड़े साध महंत श्री नरपत राम जी उदयपुर के कृपा पात्र शिष्य युवा संत चेतन राम राम जी के मुखारविंद से कल 22 जुलाई सोमवार से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक शिव महापुराण कथा की ज्ञान गंगा का विस्तृत श्रवण कराया जाएगा। जिसकी तैयारिया संप्रदाय द्वारा की गई है। चातुर्मास के दौरान करीब 74 दिवस तक संत श्री चेतनराम जी के मुखरविंद से शिव महा पुराण कथा में भगवान शिव, मां पार्वती के हर चरित्र, प्रेरणादायक महत्वपूर्ण प्रसंगों व पहलूओ का सुंदर व विस्तृत वर्णन किया जाएगा। साथ ही भजनों का श्रवण कराया जाएगा। युवा संत के मुखारविंद से बड़े बड़े नगरों में कथा के आयोजन में श्रवण का लाभ हजारों भक्त उठा चुके हे।
स्थानीय श्री रामद्वारा में युवा संत चेतन राम जी के मुखारविंद से श्रीमद भगवत कथा , नानी बाई का मायरा, की कथाओं के आयोजन की भी तैयारिया संप्रदाय द्वारा की जा रही है ताकि नगर की धर्मप्रेमी जनता को युवा संत चेतन राम जी के मुखारविंद से बहने वाली धर्म की ज्ञान गंगा का लाभ अधिक से अधिक नगर वासियों को प्राप्त हो सके।
संप्रदाय के पद्युम्न मारू, रामप्रकाश माहेश्वरी रामजीलाल मंत्री, अशोक मंत्री, गोविंद विजयवर्गीय, नंदू मंत्री, राकेश विजयवर्गीय, के एल गेहलोद, दामु विजयवर्गीय संजय विजयवर्गीय, सहित महिला मंडल ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से स्थानीय रामद्वारा में चातुर्मास में संत चेतन राम जी के मुखारविंद से प्रवचनों की बहनेवाली ज्ञान गंगा का लाभ लेने की अपील की है।