मंदसौर। जिले के मल्हारगढ तहसील के गांव सुपड़ा में एक किसान ने आज एक पौधा माँ के नाम ग्रामीणजनों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। किसान रामचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की खंखराई पंचायत अंतर्गत ग्राम सूपड़ा से लगी बंजर भूमि थी वहा पर विगत करीब पंद्रह से बिस वर्षाे से प्रतिवर्ष ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया जाता हैं जिसके चलते नन्हे पौधे घने वृक्ष बन कर खड़े हैं। पर्यावरण के वातारण को देखते हुए इस वर्ष भी ग्रामीणजनों के साथ मिलकर एक पौधा माँ के नाम के साथ आम के 700 पौधे लगाने का लक्ष लिया हैं और सभी के साथ मिलकर आज वृक्षारोपण कर कार्यक्रम किया गया।
आज वृक्षारोपण के दौरान 700 पौधे के लक्ष्य में मल्हारगढ़ विधानसभा के किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने 251 आम के पौधे, जनपद सदस्य ईश्वरलाल राठौर ने 11 पौधे, शम्भूलाल पाटीदार ने 11 पौधे , नोनराम राठौर ने 101 पौधे, मेघवाल समाज विकाश परिषद जिला अध्यक्ष राधेश्याम गोरवी ने 51 पौधे, शांतिलाल पोखरवाल ने 11 पौधे, राधेश्याम सिनम ने 11 पौधे, सुंदरलाल बड़गोद ने 11 पौधे, मेघवाल समाज तहसील अध्यक्ष वक़त राम राठौर ने 11 पौधे, घनश्याम परमार ने 11 पौधे, शोभाराम सूर्यवंशी ने 11 पौधे, हवलाल राठौर ने 11 पौधे, जगदीश उज्वानीया (राजस्थान) ने 11 पौधे, बंशीलाल राठौर ने 21 पौधे, कमलेश राठौर ने 11 पौधे, कन्हैयालाल डांगी ने 11 पौधा, मेघवाल समाज धर्मशाला भादवामाता अध्यक्ष रामप्रसाद ने 51 पौधे दे कर सहयोग किया है उसके बाद सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया है।