BREAKING NEWS
महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 7:01 pm
BIG NEWS : उज्जैन में रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार छुट्टी, सावन में महाकाल की सवारी के चलते फैसला, 22 जुलाई से 2 सितंबर तक रहेगी व्यवस्था, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। 22 जुलाई से 2 सितंबर तक पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को भी लगेंगे, जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा। सावन महीने में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, सवारी में भीड़ को देखते हुए कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।


बता दें कि सावन-भादौ में भगवान महाकाल की हर सोमवार कुल 7 सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें पांच सवारी सावन और दो सवारी भादौ महीने की रहेंगी। महाकाल की सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। इस दौरान जनजातीय कलाकारों का दल भी रहेगा। दो चलित रथ के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।


प्रशासन ने शनिवार को महाकाल की सवारियों की तैयारियों को लेकर संकुल भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।


रोजाना दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सावन महीने में रोजाना करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एक घंटे में सुलभ दर्शन का प्लान तैयार किया है। रात 2 बजे होने वाली भस्म आरती में रोजाना करीब 15 हजार भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। इसमें चलित व्यवस्था भी शामिल है।


भक्तों से ठगी को रोकने के लिए सख्ती
महाकाल दर्शन को आने वाले भक्तों के साथ ठगी को रोकने के लिए होटल मालिकों को भी निर्देशित किया है। कलेक्टर ने बताया कि होटल में निर्धारित रेट लिस्ट से ज्यादा पैसा लेने वाले होटलों को सील किया जाएगा। साथ ही, उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की कार्रवाई भी की जाएगी।


जल पात्र से जल अर्पित कर सकेंगे भक्त
भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जल पात्र रखा गया है। इसमें जल अर्पित करने की ट्रे की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। यह जल पाइप के माध्यम से गर्भगृह में लगे अभिषेक पात्र के माध्यम से महाकालेश्वर को समर्पित होगा। इसके अतिरिक्त दर्शन के दौरान भी जल अर्पण के लिए गणेश मंडप में भी पटलों पर स्टील का पात्र रखा जाएगा।


5 ड्रोन, 2000 से ज्यादा जवान तैनात होंगे
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, ‘ सवारी में सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिस बल और वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। सवारी मार्ग में विभिन्न गलियों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। रविवार सुबह से भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। 5 ड्रोन के माध्यम से सवारी मार्ग की निगरानी होगी।


सुगम दर्शन और यातायात प्रबंधन के लिए डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है। यातायात के लिए बफर जोन भी बनाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध लोगों की जांच कर बाउंड ओवर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।


एसपी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं से अधिक शुल्क न लिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE