नीमच। भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ नीमच द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर स्काउट सी के शर्मा के निर्देशन में नीमच जिले के तीनों ब्लाक जावद मनासा नीमच मैं स्काउट गाइड शिक्षकों का बिगीनर्स कोर्स का प्रशिक्षण संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण में मनासा विकासखंड के 26जावद, विकासखंड के 31नीमच विकासखंड के 21 शिक्षकों ने इस प्रकार 78 शिक्षकों ने भाग लिया।
सहायक संचालक एस. एम.मागरिया ने सभी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट गतिविधियां संपन्न करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा की स्काउट सुनागरिकता की शिक्षा है इससे छात्रों में शारीरिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक गुणो का विकास होता है।
प्रशिक्षण मंडल में चंद्रसेन गोराना (pri.ALT)प्री एल्ट, शरद गहलोत उच्च माध्यमिक शिक्षक, मॉडल स्कूल नीमच, डोमिनिक तिग्गा मा. शि. सीआरपीएफ नीमच, बानो पठान, अंगूरवाला शर्मा थे। पाठ्यक्रम अंतर्गत स्काउटिंगआंदोलन,सुनागरिकता, दल संचालक, वयस्क प्रशिक्षण, (oyms )ओ वाई एम एस रजिस्ट्रेशन तथा स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। स्काउट ईश प्रार्थना के साथ कोर्स का प्रारंभ किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।