नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. ममता खेडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को न्यू धाकड़ सर्विस सेंटर महू नीमच रोड़ नीमच के संचालनकर्ता राहुल धाकड़ पिता गोपाल धाकड़ की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय निनामा द्वारा की गई हैं। जांच दौरान न्यू धाकड़ सर्विस सेंटर में 3 नग गैस सिलेण्डर एवं एक गैस रिफलिंग मोटर का अवैध रूप से संग्रहण एवं उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। अवैध रूप से रखे गैस सिलेण्डर के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। जिससे इनके गोदाम से 3 नग गैस सिलेण्डर एवं एक रिफलिंग मोटर को जप्त किया जाकर संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय अपर कलेक्टर जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।
इसी तरह गत 22 जुलाई 2024 को जानकी ज्यूस सेंटर पालसोड़ा की जांच की जाकर 3नग गैस सिलेण्डर एवं एक गैस रिफलिंग पाईप तथा जय भोले रेस्टोरेंट ग्राम पालसोड़ा नीमच से भी एक नग गैस सिलेण्डर अवैध रूप से संग्रहित एवं व्यावसायिक उपयोग करते मौके से जप्त कर संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय अपर कलेक्टर जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।
व्यापारियों, होटल, हलवाई, संस्थानों को सूचित किेया गया है,कि अवैध रूप से गैस रिफलिंग एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग किये जाने वाले पर सतत निगरानी रखी जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियिम के तहत कडी कार्यवाही की जावेगी।