नीमच। हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह परिसर में समाजजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी उर्स के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा दरगाह से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई उर्स एवं तामीर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। रायशुमारी के आधार पर इम्तियाज खान को कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नई कार्यकारिणी में जाहिद कादरी एवं मोहम्मद आफताब (ऑयल वाले) को नायब सदर, आलम तौक़ीर को सचिव, हाजी जाहिद हुसैन को संयुक्त सचिव, अकबर हुसैन (पासपोर्ट वाले) को खजांची तथा मोईन शेख को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्य के रूप में मकबूल हुसैन, युनुस कुरैशी, हाजी वसीम अकरम, रफीक पठान, वकार खान एवं शाहरुख खान को शामिल किया गया। वहीं जाकिर हुसैन पहलवान को लंगरखाना समिति का सदर मनोनीत किया गया।
बैठक में आगामी उर्स की तैयारियों, जायरीन की सुविधाओं, लंगर व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं दरगाह परिसर के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उर्स के सफल संचालन के लिए 15 सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हाजी साबिर हुसैन कव्वाल को सौंपी गई।
बैठक के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नई कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर उर्स को श्रद्धा, सेवा, भाईचारे एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।