BREAKING NEWS
खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 3:34 pm
BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर चोरी के पेट्रोल-डीजल का काला कारोबार बेनकाब, 830 लीटर ज्वलनशील पदार्थ के साथ खाकी के हत्थे चढ़ा आरोपी, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं भादसोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल के अवैध भंडारण और विक्रय के कारोबार का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 730 लीटर पेट्रोल, 100 लीटर डीजल सहित पेट्रोल-डीजल भरने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भादसोड़ा मेन चौराहे पर प्रेम शंकर माली अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजा, जहां आरोपी अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बेचता हुआ मिला। इसके बाद भादसोड़ा थाना पुलिस को सूचना देकर संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी के बाड़े से चार ड्रमों में भरा 730 लीटर पेट्रोल एवं पांच केनों में रखा 100 लीटर डीजल जब्त किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी हाईवे पर खड़े टैंकरों और ट्रकों से चोरी किया गया पेट्रोल-डीजल कम कीमत पर खरीदकर उसका अवैध भंडारण करता था और स्थानीय ग्राहकों को अधिक कीमत पर चोरी-छिपे बेचता था।

पुलिस ने आरोपी प्रेम शंकर माली (30), निवासी भादसोड़ा चौराहा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
भादसोड़ा थाना पुलिस की ओर से एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल रतनलाल एवं वीरेंद्र सिंह तथा डीएसटी टीम के एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत एवं जगदीश ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि खुले में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण और विक्रय जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधि संचालित होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE