देवास। जिला शतरंज संघ द्वारा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल देवास में 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग चेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग चेस प्रतियोगिता शुभारम्भ कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा किया गया। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कलेक्टर गुप्ता ने शतरंज भी खेला। सरदाना स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अपने बीच कलेक्टर गुप्ता को पाकर खिलाड़ी बहुत खुश दिखे। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जीतना जरूरी नहीं है, खेल भावना से खेलना ज्यादा जरूरी है। शतरंज खेलन से एकाग्रता बढ़ती है, जिसका फायदा पढाई में भी मिलता है। प्रतियोगिता में सफल होने पर खिलाडियों को देश और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करने का मौका मिल सकता है। देवास में शतरंज कि यह तीसरी प्रतियोगिता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से शतरंज खेल को बढावा मिल रहा है कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग चेस प्रतियोगिता के विजेताओं को एसबीआई के सौजन्य से कुल 01 लाख रूपये के पुरूस्कार दिये जायेंगे। चेस प्रतियोगिता 28 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी भाग ले रहे है। शतरंज प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे है।