मनासा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड मनासा द्वारा समस्त पेयजल स्त्रोत जैसे हैंडपंप, कुएं, बावड़िया जहां से आमजन पानी पीते है सभी जगह पीएचई विभाग द्वारा क्लोरीनेशन कर बरसात में पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु दवाई डाली जा रही है। एसडीओ शिव प्रसाद व्यास ने बताया कि पेयजल स्त्रोतों में दवाई डालने से पानी साफ रहेगा और बेक्टरिया, बारिश में पनपने वाले मच्छर जिससे आमजन बीमार हो सकते है उनकी सुरक्षा की जा सकेगी। इस टीम में उपयंत्री गौतम चंद हैंडपंप तकनीशियन , नाथूलाल शोकरिया, कृष्ण चंद गोड़, वैभव राज मालवीय, हेमंत गोड़, उमेश पंवार, सुनील बैरागी, कैलाश जाटव शामिल है।