रतलाम। शनिवार की सुबह का नजारा कुथछ अलग था। रतलाम रेंड डीआईजी मनोजसिंह साइिकल चला रहे थे तो एसपी राहुल कुमार लोढ़ा दौड़ लगा रहे थे। इनके साथ एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, आरआई मोहन भर्रावत सभी साइकलिंग कर रहे थे। जब लोगों की नजर पुलिस अधिकारियों पर पड़ी तो वह देख कर हत प्रत रह गए। रास्ते में जहां से भी अधिकारी गुजरे लोगों ने स्वागत किया।
दरअसल पुलिस को फीट रहने और लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के लिए 15 दिन अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत पुलिस अधिकारी सुबह सड़कों पर निकले। पुलिस लाइन से साइकलिंग करते शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अधिकारी 13 किमी दूर तक ईसरथूनी तक गए।
इस दौरान एसपी ने रनिंग करते हुए पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह रही कि अधिकारियों के साथ एक रिटायर्ड हेड कांस्टेबल भी पूरे समय एसपी के साथ रनिंग की। इस दौरान आईए थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया व पुलिस लाइन के कर्मचारी भी शामिल हुए।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस फीट रहने व लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। जो निरंतर जारी रहेगा।