मंदसौर। सरदार लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल क्रमांक 2 स्कूल मंदसौर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सैनिकों की सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए मोमबत्ती लगाकर छात्र सैनिकों द्वारा सैल्यूट करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान की गई। 21 एमपी बटालियन के सूबेदार निजाम साहब ने बताया कि इस युद्ध के दौरान 2 लाख सैनिक ने इस ऑपरेशन में भाग लिया तथा 527 सैनिकों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के छात्र सैनिकों द्वारा मोमबत्ती लगाकर श्रद्धा सुमन शहीदों को अर्पित किये गए।
आभार प्रदर्शन एनसीसी अधिकारी हरीश परिहार ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन एनसीसी जिला संयोजक विजय सिंह पुरावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. क्षितिज पुरोहित, 21 एमपी बटालियन के सूबेदार मेजर जयपाल सिंह, निजामउद्दीन कमान अधिकारी 21 एमपी बटालियन एनसीसी रतलाम एवं एनसीसी के छात्र उपस्थित थे।