मऊगंज। पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में फैली अव्यवस्था, आवारा पशु, शराब पैकारी को बंद करने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर चिंता जताई।
इस दौरान पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन पूरी सजगता इन समस्याओं का निराकरण करें, अन्यथा आने वाले समय में किसान आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद्मेश गौतम, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जनपद अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी, वरिष्ठ पार्षद विश्वनाथ मिश्रा, पार्षद विद्या चरण दुबे, अनिल पांडे, वारिश खान, किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।