मंदसौर। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है। जिसे महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार खर्च कर रही है। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व लाड़ली बहनों को उपहार स्वरूप 250 रूपये की अतिरिक्त राशि का वितरण किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही ज्योति पति अनिल धनगर बताती है कि घर परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में बहुत मदद मिल रही है। मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने महिलाओं के बारे में इतना अच्छा सोचा और हर माह 1250 रुपये प्रदान कर रहे है।