मंदसौर। अपर कलेक्टर मंदसौर द्वारा बताया गया कि शासकीय संस्थाओं में समस्त वित्तीय संव्यवहार आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किये जा रहे है। जिसके अनुक्रम में आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के विधिवत व यूजर फ्रेंडली संचालन हेतु ई-दक्ष केंद्र डाइट परिसर में 31 जुलाई 2024 को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। डाइट परिसर में 31 जुलाई को आहरण एवं संवितरण अधिकारी/कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।