रतलाम। शहर में आज स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रतलाम पुलिस ने सुबह 6 बजे रतलाम से इसरथुनी तक दौड़ तथा साइकिलिंग का आयोजन किया। पुलिस लाइन से प्रारंभ हुए आयोजन में डीआईजी मनोज सिंह, एसपी राहुल कुमार लोढा, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सहित पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल हुए।