BREAKING NEWS
BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 1:35 pm
KHABAR : विश्व ब्राह्मण समाज संघ गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा संस्थान का आयोजन, इंदौर में हर आंगन तुलसी कानन अभियान शुरू, पहले दिन 11 सौ पौधों का वितरण किया, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। हर आंगन तुलसी अभियान की शुरुआत शनिवार राजबाड़ा से की जाएगी। अभियान के प्रथम चरण में शहर में 11 हजार तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इस अभियान की शुरुआत राजबाड़ा पर 1100 पौधों का वितरण से की गई। इस अभियान का शुभारंभ संत- महात्माओं के सान्निध्य में किया गया।


विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत और गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा संस्थान के मीत कश्यप ने बताया कि हर आंगन तुलसी का आनंद अभियान की शुरुआत शनिवार को राजबाड़ा से की गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज, पं पवन दास महाराज, सांसद शंकर लालवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजन सहित कई सदस्य शामिल थे।


पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि तुलसी का पौधा हमारे परिवार में आदर्श के रूप में स्थापित करना महत्वपूर्ण है। सनातन संस्कृति पूजन पाठ में भी तुलसी की महत्ता किसी से छुपी नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान अति महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान में सहभागिता करना चाहिए, जिससे हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर प्रदूषण मुक्त वातावरण देने की सार्थक पहल का हिस्सा बना सके। हर आंगन तुलसी कानन का प्रथम चरण इंदौर शहर के विभिन्न प्रमुख स्कूलों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य रावड़ी संघ में तुलसी के पौधों का वितरण से किया गया।


विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत और गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा संस्थान के मीत कश्यप ने कहा कि शहर में 11000 तुलसी के पौधे वितरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम दिवस पर 1100 पौधों का वितरण किया गया है। इसके बाद अलग-अलग चरणों में शहर के प्रमुख स्थानों पर तुलसी के पौधे बांटे जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE