शाजापुर। शहर में नवजात बच्चे की मौत के मामले में करनी सेना ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में डॉक्टर भारती शिवहरे पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
करणी सेना जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नेनावाद निवासी गीता शर्मा को डिलीवरी के लिए डॉक्टर भारती शिवहरे के निजी क्लीनिक पर भर्ती किया गया था, जहां पर इलाज के दौरान नवजात बच्चे की पेट में ही मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर भारती शिवहरे ने लापरवाही नहीं की होती तो शायद गीता शर्मा का बच्चा नहीं मरता।
फिलहाल, गीता शर्मा का इलाज बांबे अस्पताल इंदौर में जारी है। करनी सेना ने डॉक्टर भारती शिवहरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपा है। सुरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो सोमवार को करनी सेना के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।