छिंदवाड़ा। राज्य सरकार के द्वारा जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर जारी किए गए पत्र को लेकर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने बड़ा बयान दिया है, सांसद ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जुन्नारदेव को जिला बनाने का कौन सा पत्र जारी हुआ है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह बहुत गंभीर विषय है, इस पर गंभीरता से विचार किया जाना जरूरी है मुझे नहीं लगता कि आगे ऐसा कुछ होगा दरअसल विवेक बंटी साहू बजट सत्र में भाग लेने के बाद छिंदवाड़ा पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से मोदी सरकार के द्वारा जारी किए गए बजट को जनहित ऐसी बताते हुए कहा कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री आवास शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी सभी विषयों पर राशि निर्धारित की गई है जिससे आने वाले समय में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में सबसे आगे रहेगा।
जुन्नारदेव को जिला बनाने को लेकर मांगा गया था प्रस्ताव
गौर किया जाए तो पिछले दिनों राज्य शासन के द्वारा एक पत्र छिंदवाड़ा कलेक्टर को लिखा गया था जिसमें जुन्नारदेव को जिला बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव देने की बात कही गई थी इस लेटर की जारी होने के बाद जुन्नारदेव को जिला बनाए जाने की चर्चा तेजी से चल रही थी, किसी भी सांसद विवेक बंटी साहू का बड़ा बयान सामने आया है।