इंदौर। मध्यप्रदेश जय राजपूताना संघ द्वारा तीन दिवसीय समर भूमि शिविर 29 अगस्त से 1 सितंबर तक इंदौर के समीप बुढ़ानिया में आयोजित किया जाएगा। शिविर में राजपूत समाज के सदस्य अनुशासन के साथ दंड, घुड़सवारी और साफा बांधना सीखेंगे। शिविर में मुख्य रूप से जयपुर व राजस्थान के विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा उपस्थित होंगे। शिविर में राजपूत समाज के युवाओं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
तीन दिवसीय शिविर का समापन 1 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर अनुशासित शौर्य संचलन प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। शौर्य यात्रा में बच्चों और युवाओं का शौर्य देखने को मिलेगा। राजपूत वीर अपने शस्त्र और दंड प्रदर्शन के साथ ही साफा बांधना भी सीखेंगे। शिविर में मुख्य रूप से जयपुर-राजस्थान के विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा शामिल होंगे।
जय राजपूताना संघ इंदौर की ग्राम बुढ़ानिया में राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई थी, उस बैठक में आगामी समर भूमि शिविर की तैयारी एवं आगे की रूप रेखा बनाई गई। इस बैठक में लाखनसिंह पालाखेड़ी, गोपालसिंह, नरेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह बुढ़ानिया सहित कई अन्य सदस्यजन उपस्थित रहे।