नीमच। शहर में स्मार्ट मीटर बदलने का काम अनट्रेंड लोगों द्वारा करवाया जा रहा है। चलती बारिश में चालू लाइन में उक्त कार्य कर रहे हैं और जो लोग काम कर रहे हैं वो आईटीआई होल्डर भी नहीं है ना ही कोई इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कार्य करने का अनुभव सर्टिफिकेट है और नहीं उनको कोई अनुभव है।
पूर्व में जो मीटर लगे हुए हैं उन मीटर के पटिया को हथौड़े से तोड़कर उपभोक्ताओं से अनावश्यक अवैध राशि वसूली जा रही है। इस संबंध में मेरे द्वारा एमपी बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर साहब श्री सेन साहब से चर्चा हुई है मैंने उनको अवगत कराया है। उन्होंने तत्काल उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद बाबूलाल नागदा ने बताया कि स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य शासन के द्वारा नियुक्त ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है पर किसी व्यक्ति ने पेटी कांटेक्ट लेकर जिनका कोई अनुभव नहीं ऐसे लोगों से कार्य करवाना प्रारंभ कर दिया है
जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।
इसी विषय पर एमपीवी के सहायक यंत्री से चर्चा हुई उन्होंने बताया कि कोई भी
व्यक्ति पटीयों को नुकसान पहुंचा कर नए पटिया लगाने को लेकर अवैध रूप से राशि की मांग करते हैं तो तत्काल हमारे संज्ञान में लावे और जो अनु ट्रेड एंड ट्रेड लोग व्यक्ति है उनको तत्काल कार्य से पृथक कर रहे हैं ऐसा आश्वासन अधिकारी से मिला है नागदा ने नीमच की आम जनता से आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जो लोग मीटर बदलने का काम करने आ रहे हैं एक बार यह जानकारी कर ले उनके पास दस्तावेज उपलब्ध है अथवा नहीं है और कोई भी व्यक्ति पटिया तोड़ता है तो उसका शिकायत संबंधित विभाग को करें।