BREAKING NEWS
NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 4:48 pm
BIG NEWS : उज्जैन के बने कपड़ों की विदेशों में डिमांड, वस्त्र उद्योग पहुंचकर सीएम मोहन ने चलाई मशीन, कहा- बेंगलुरु की तरह यहां बनेगा आईटी पार्क, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।


1000 से अधिक लाड़ली बहनों को रोजगार प्रदान कर रही बेस्ट अपेरल इकाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज (वस्त्र उद्योग) का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं के किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की। सीएम ने स्वयं मशीन भी चलाई। उद्योग में कार्यरत लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया।


इस अवसर पर उन्होंने वस्त्र तैयार कर रही महिला कारीगरों से वेतन और घर-परिवार के बारे में चर्चा की। महिला कारीगरों ने बताया कि रोजगार मिलने से संतुष्ट हैं और हमारा घर-परिवार चलाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो रही है और हम आत्मनिर्भर हुए हैं।


उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए  
मुख्यमंत्री ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कार्यालय में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए। देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए लालायित है। ऐसे सभी प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं। सीएम ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार प्राप्त हो सकेगा और स्टार्टअप का हब बन सके। उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।


उज्जैन के बने कपड़ों की अमेरिका और कनाडा में डिमांड
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन के बेस्ट अपेरल पार्क में तैयार किये जा रहे वस्त्र उच्च गुणवत्ता व अन्तरराष्ट्रीय मानक स्तर के हैं। यहां से तैयार किये गये वस्त्र अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, कनाडा आदि देशों में निर्यात किये जा रहे हैं। इससे उज्जैन का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। समृद्ध वस्त्र उद्योग अब पुनर्जीवित हो रहा है। महिलाओं के कौशल का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।


इसी के साथ उन्होंने निर्देशित किया कि बेस्ट अपेरल पार्क में शीघ्र ही नाइट शिफ्ट भी शुरू की जाए, जिससे अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह उज्जैन में भी रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क का विकास किया जाए। उन्होंने विक्रम उद्योग की सफलता को और अधिक विस्तार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसानों को कपास की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करने की बात कही और कहा कि कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिये उद्योगों में कच्चा माल स्थानीय स्तर से लिया जाये।


हर दिन 1 लाख से ज्यादा कपड़ों की हो रहा है निर्माण 
बैठक में बेस्ट लाइफ स्टाइल के वाइस प्रेसिडेंट पुनीत जैन ने बताया कि उज्जैन की बेस्ट लाइफ की इकाई देश की बड़ी वस्त्र उद्योग इकाइयों में से एक है। यहां प्रतिदिन 1 लाख से अधिक वस्त्र उत्पाद बनाएं जा रहें हैं। जो अमेरिका, कनाडा जैसे देशों को निर्यात हो रहें हैं। उज्जैन की महिलाएं यहां विश्व स्तरीय कौशल सीख रही हैं। उज्जैन की बेस्ट लाइफ स्टाइल में 358 करोड़ का निवेश है। जिससे लगभग 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। जिसे बढ़ाकर 4000 महिलाओं तक किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE