BREAKING NEWS
NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 7:03 pm
KHABAR : स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर आत्‍मनिर्भर बनी कालिन्‍दा, बैंक सखी के रूप में बनाई अपनी अलग पहचान, कियोस्क सेंटर का भी कर रही है संचालन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की ग्राम छाछखेडी में जय दुर्गा आजीविका स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालीन्‍दा भुवानी शंकर मालवीय ने आर्थि‍क रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है, वह कियोस्‍क सेन्‍टर का सफलतापूर्वक संचालन कर प्रतिदिन आठ सौ रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालिन्‍दा न केवल कियोस्‍क सेंटर का संचालन कर रही है, बल्कि बैंक सखी बनकर प्रतिवर्ष 2.88 लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है। इस समूह से उसके परिवार की अन्‍य महिलाएं भी जुडी हुई है और वे प्रतिवर्ष 1.40 लाख रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। समूह से जुडने से पहले कालिन्‍दा गृहणी के रूप में कार्य करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति‍ भी ठीक नहीं थी।

स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालिंदा मालवीय की पहचान अब बैंक सखी के रूप में हो गई है। अब वह बैंक सखी के रूप में गांव में लेन देन का कार्य कर रही है। इससे बैंकिंग कार्य में ग्रामीण अन्‍य महिलाओं को भी काफी सुविधा हुई है।

इस तरह स्‍व-सहायता समूह से जुडकर कालिन्‍दा मालवीय ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। समूह से जुडने के बाद उन्‍होने गांव में अपना पक्‍का मकान बना लिया है। स्‍कूटी वाहन खरीद लिया है। लैपटॉप भी खरीदा है। उसके बच्‍चे अच्‍छे स्‍कूल में पढाई कर रहे है। स्‍व-सहायता समूह की वजह से कालिन्‍दा मालवीय के जीवन एवं परिवार में काफी बदलाव आया है। वे आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE