देवास। जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2.0 चलाया जा रहा है। राजस्व महा अभियान अंतर्गत देवास विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नापाखेडी, बड़ी चुरलाय और खोकरिया में ई-केवायसी के लिए आयोजित शिविरों का अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर फुलपगारे ने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों को निराकरण करें। कलेक्टर फुलपगारे ने शत-प्रतिशत खसरों की ईकेवायसी के निर्देश भी दिये। राजस्व महाअभियान-2.0 में नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदि प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार निधि राजपूत सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।