जतारा। जहां एक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शासकीय पर्व घोषित किया तो वही जनपद जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत किटाखेरा सरपंच निशांत नीरू साहू द्वारा एक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने में ग्राम के निवासी यों ने भी भागीदारी दिखाई और वही निशांत साहू ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसको बड़े ही हर्ष उल्लास से हम सब मनाते आए हैं इसी के चलते आज पंचायत में यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता चल रही है मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि तहसीलदार वंदना सिंह गौर विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि बंटू शर्मा विजय तिवारी विवेक बंटी अहिरवार एवं पंचायत ग्राम के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।