सतवास। ग्राम पंचायत मालागांव में पारम्परिक डोल उत्सव के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने स्थापना दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ बनाया। भगवान की प्रतिमा को विराजित कर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण कराया। जिसमें ढोल तासे के साथ डीजे, अखाड़े आदि मौजूद रहे! आयोजन की शुरुआत में भगवान श्री कृष्ण की आरती एवं पूजा की गई। आयोजन में सम्मान समारोह भगवा वस्त्र के साथ हुआ।