मन्दसौर। जिला कलेक्टर अतिदी गर्ग के मार्गदर्शन में अतिक्रमण के विरुद्ध सीतामऊ में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की है। बुधवार को अल सुबह सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग के नेतृत्व में गांव बोरखेड़ी जागीर में स्थानीय व्यक्ति द्वारा शासकीय जमीन पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था। उक्त जमीन पर पूर्व से ही शासकीय पेयजल टंकी एवं हैंडपंप लगा हुआ था, जिसको कब्जे में लेकर दीवार बनाई गई थी, जिसे आज सुबह सीतामऊ एसडीएम के नेतृत्व में सीतामऊ सुवासरा नाहरगढ़ शामगढ़ गरोठ थाना पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में राजस्व अमले द्वारा गिराया गया।