BREAKING NEWS
NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 11:36 am
BIG NEWS : क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड केस मामले में रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, जब नागालैंड से गिरफ्तार हुआ किबोतो आई तो कबूला करोड़ों रूपये से जुड़ा ये राज, जानिये क्या अब आपकों मिलेगा एमटीएफई में डूबा हुआ रूपया, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। एमटीएफई (मेटावर्स फॉरेन एक्सचेंज ग्रुप इंक) क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड केस में एमपी की रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नागालैंड से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12वीं पास इस आरोपी के बैंक खाते में फ्रॉड के 5 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। पुलिस इसकी तह तक पहुंची, तब इसके बैंक खाते में 5 लाख रुपए ही मिले। फिलहाल, रकम फ्रीज करा दी गई है। इससे पहले रतलाम पुलिस जापान और सिंगापुर बेस्ड कंपनियों से 44 लाख रुपए सीज करवाकर वापस भारत लेकर आ चुकी है।

फ्रॉड केस में यह 10वीं गिरफ्तारी-
नागालैंड से पकड़ाए आरोपी किबोतो आई और उसके साथियों ने 266 लोगों से 1.43 करोड़ रुपए की ठगी की है। फ्रॉड केस में यह 10वीं गिरफ्तारी है। हर गिरफ्तारी के साथ गैंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मामले में मणिपुर के दो भाइयों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है। इस गैंग ने पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत भारत के दूसरे पड़ोसी देशों में भी क्रिप्टो करेंसी (वर्चुअल करेंसी) में इन्वेस्ट के नाम पर लोगों को ठगा है।

नागालैंड में हुआ रतलाम पुलिस का विरोध-
किबोतो आई की गिरफ्तारी के लिए रतलाम साइबर सेल प्रभारी अमित शर्मा, इंडस्ट्रियल एरिया थाना जावरा के सब इंस्पेक्टर राकेश मेहरा, नामली थाना के हेड कॉन्स्टेबल राहुल जाट और विनोद माली नागालैंड गए थे। जब रतलाम की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी को पकड़ा, तो लोगों ने इसका विरोध भी किया। पुलिस थाने को घेर लिया। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वहां के कमिश्नर ऑफ पुलिस से चर्चा की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर रतलाम लाया गया। 

अच्छे रिटर्न का लालच देकर कराया था इन्वेस्ट- 
24 अगस्त 2023 को जावरा के रहने वाले सलीम खान ने इंडस्ट्रियल एरिया थाने में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि मोहम्मद फैज उर्फ निक्कू, आजम खान, हुजेफा जम्माली बोहरा, आलोक पाल, वाजिद और वसीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 20 लाख 76 हजार रूपये की ठगी की है। इसी समय रतलाम शहर में भी एक केस सामने आया। अशरफ अली की रिपोर्ट पर गोविंद सिंह और संदीप टांक के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में 26 लाख 51 हजार 20 रुपए की ठगी की शिकायत हुई।

एमटीएफई ऐप के जरिये कराया लोगों से पैसा निवेश-
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों ही मामलों में एमटीएफई ऐप के जरिए लोगों से पैसा निवेश कराया गया है। बदले में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए 30 प्रतिशत मासिक रिटर्न देने का वादा किया गया। लोग आसानी से पैसा कमाने वाली इस पोंजी स्कीम (फ्रॉड इन्वेस्टमेंट) के झांसे में आ गए। जालसाजों ने इस स्कीम से 1.43 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया और फिर कंपनी बंद कर दी। पुलिस ने एमटीएफई कंपनी के क्यूआर कोड- टीआरसी-20 वॉलेट के एड्रेस को ढूंढ निकाला।

भारत के पड़ोसी देशों में भी की धोखाधड़ी-
पड़ताल के दौरान रतलाम पुलिस की साइबर सेल ने 10 लाख 48 हजार टीआरसी-20 वॉलेट एड्रेस हासिल किए। इनमें क्यूआर कोड के जरिए बड़ी मात्रा में रुपयों का लेन-देन अलग-अलग देशों में होने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि इस तरह की धोखाधड़ी एमटीएफई ने भारत ही नहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नाइजीरिया में भी की है।

56 काउंटर पार्टी एक्सचेंज का यूज-
टीआरसी -20 वॉलेट से क्रिप्टो करेंसी को कन्वर्ट करने के लिए लगभग 56 काउंटर पार्टी एक्सचेंज का यूज किया गया। इनमें बाइनेंस, कुक्वाइन, ओकेएक्स, हुओबी, बॉयबीट, यूएसडीटी-टोकन, एमईएक्स, सनक्रिप्टो एक्सचेंज शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE