BREAKING NEWS
NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 12:49 pm
KHABAR : जनसुनवाई में किसी को इलाज, किसी को रोजगार तो किसी को शिक्षा के लिए मिली मदद, कलेक्टर ने समस्याओं का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। इंदौर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई।  जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया। ऐसी समस्याएं जिनका मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक समस्या संबंधी आवेदन के निराकरण की नियमित फॉलोअप की जाती है। टीएल की बैठक में निराकरण की प्रगति की अधिकारीवार समीक्षा भी हर सप्ताह की जा रही है।

जनसुनवाई में आज कलेक्टर आशीष सिंह ने किसी को रोजगार के लिए सिलाई मशीन तो किसी को फीस अथवा इलाज़ के लिए रेडक्रास के माध्यम से उनकी मदद की। जनसुनवाई में आज रोजगार के लिए जरूरतमंद 18 महिलाओं को सिलाई मशीन स्वीकृत की गई। जिन्हें सिलाई मशीन स्वीकृत की गई उनमें सगुना पति मुकेश, रजनी मालवीय, विमला बाई, शारदा रंगसिंगे, सुलताना गौरी, संगीता चौधरी, ज्योति प्रजापत, अंजली प्रजापत, आरती सेलके, संगीता ठाकुर, सुकमा पति जगदीश, खुशी चौहान, कविता कुचेकर, कमला बाई पति गिरधारी, सुषमा पति नरेन्द्र, रेखा बाई आदि शामिल है। इसी तरह इलाज व शिक्षा के लिए सात जरूरतमंदों को पौने दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।

आज अपर कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों ने भी सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथा संभव निराकरण किया। जो समस्या निराकृत नहीं हो सकी उनके निराकरण के लिये समय-सीमा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आज भी दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना गया। जनसुनवाई में आज लोगों ने आवास, इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए मदद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में लोगों ने सम्पत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, कॉलोनियों में प्लाट नहीं मिलने आदि के संबंध में भी आवेदन दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE