BREAKING NEWS
NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को लेकर होगी.. <<     KHABAR : विधानसभा में लग रहीं नेहरू, मुखर्जी, अटल,.. <<     KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2024, 12:03 pm
KHABAR : झांकी को लेकर आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, देर रात थाने का घेराव, किया जमकर हंगामा, 10 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ में देर रात झांकी दर्शन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं बीच विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक लहू लोहान हो गया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक और मंत्री नारायण सिंह पवार के बेटे भी थाने पहुंचे। बात को बढ़ता देख 10 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला।


क्या है माला
दरअसल, ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में झांकी के दौरान धक्का मुक्की की बात को लेकर कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक घनश्याम दांगी ग्राम मुंडला निवासी ने भाजपा नेता अमित शर्मा के ऊपर आरोप लगाए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अमित शर्मा ने अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए जानलेवा हमला करवाया। छेड़खानी का बहाना सिर्फ एक साजिश के तहत रचा गया था।


घटना के बाद थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए दो पूर्व विधायक भी थाने पहुंचे और पीड़ित के समर्थन में देर रात तक थाने में डटे रहे। वहीं पुलिस ने केवल आवेदन लिया और कोई थ्प्त् दर्ज नहीं की, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। बात को बढ़ता देख आस-पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।


सिटी थाना ब्यावरा के टीआई से लगातार हो रही घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने देर रात स्थिति को संभालने के लिए ब्यावरा पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE