मंदसौर। मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले के नक्शे में आज भी एक ऐसा गांव है जहां के लोग मौत के रास्ते से गुजरने को मजबूर है। एक और जहां देश आजादी का महोत्सव बना रहा है वही दूसरी ओर भैसोदा नगर परिषद क्षेत्र के लोगो के लिए रेलवे पटरी को पार करते हुवे मौत के मुह से गुजरना आदतभरी मजबूरी बन गयी है। उसी को देखते हुवे जनसेवक कमल हटवाल ने पूर्व में भी क्त्ड कोटा रेल मंडल के सामने मिनी फुट ब्रिज की मांग रखी थी जिसके बाद अब जनमस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता को पत्र लिखा, जिसे सांसद गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रेषित किया है। साथ ही जल्द ही समस्या के समाधान होने की बात भी कही। दरअसल लोग अपने दैनिक कामो के लिए नित प्रतिदिन इसी खतरे भरी राह से रेल पटरी को पार करके अपने घर पहुचते है। भैसोदा नगर परिषद के कुल दो वार्डाे की 3 हजार से अधिक आबादी मालीपुरा- सुल्तानपुरा गांव में रेलवे पटरी के उस पार बसती है, वही हालात ये है सुल्तानपुरा गांव के लोगो को तो अपने वाहनों तक को पटरी के पार ही बेफिक्र होकर छोड़ना पड़ता है। गंभीर जनसमस्या को लेकर क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधि लम्बे समय से रेलवे ब्रिज की मांग कर रहे है, हालांकि एक सीसी सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा लोगो की सहूलियत के लिए बनाई गई है। पर उससे भी 4 किमी का लम्बा चक्कर काटकर पहुचना मुश्किल भरा है। ऐसे में अब मिनी फुट ओवर ब्रिज बनने के बाद खबरे भरी राह आसान हो सकेगी।