BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 11:15 am
BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा तस्कर, बिना नंबर की अल्टो कार में इस तरह छुपाकर ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, लाखों रूपये कीमत की खेप के साथ चढ़ा हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विशेष नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान ष्नशे से दूरी है जरूरी 2.0ष् के तहत मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 69.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की अल्टो कार भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ पिंटू बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को प्रातःकाल संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पिपलिया विशन्या और ग्राम पहेड़ा के बीच पिपलिया विशन्या की ओर से आ रही एक बिना नंबर की सफेद अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण पिता समरथ चौहान (22 वर्ष), निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला, थाना मल्हारगढ़ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे पांच कट्टों से कुल 69.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ ग्राम लसुडिया कदमाला निवासी भारत पिता कारूलाल चौहान एवं उसके पुत्र विजय चौहान से लेकर आया था तथा भारत चौहान के कहने पर इसे पिपलियामंडी क्षेत्र में उसके किसी परिचित तस्कर को पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने मामले में भारत चौहान एवं विजय चौहान को फरार आरोपी बनाया है तथा उनकी तलाश के साथ ही अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहन पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

जब्त मशरूका-
- 69.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा (अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये)
- बिना नंबर की सफेद रंग की अल्टो कार (अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये)

गिरफ्तार आरोपी-
- अरुण पिता समरथ चौहान (22 वर्ष), निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर।

फरार आरोपी-
- भारत पिता कारूलाल चौहान, निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला, थाना मल्हारगढ़।
- विजय पिता भारत चौहान, निवासी ग्राम लसुडिया कदमाला, थाना मल्हारगढ़।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE