भोपाल। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन की भोपाल शाखा में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल ने जयसिंह पटेल को महासचिव एवं रामलाल सेन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। पटेल ने बताया कि जिले की कार्यकारिणी का विस्तार अगले एक माह में करेंगे। वहीं राजधानी के सभी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाना है।
पटेल कहते हैं कि सभी विभागों में कार्यरत विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। सभी नियुक्ति 15 दिसंबर को नईदिल्ली में आयोजित संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले की जाएंगी। वहीं निकट भविष्य में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश के तत्वावधान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारी जयसिंह पटेल एवं रामलाल सेन को एचएन नरवरिया, बाबूलाल मालवीय, अवनीश श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।