BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 2:57 pm
KHABAR : तस्लीम अजमेरी बने कसरावद नगर के अजमेरी पिंजारा समाज के सदर, सामाजिक बैठक में हो विवादों का निपटारा, बारात में डीजे एवं बैंड पर लगाया प्रतिबंध, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में अजमेरी पिंजारा समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। सर्वसम्मति से कसरावद नगर में अजमेरी पिंजारा समाज का सदर तस्लीम अजमेरी को चुन लिया गया। खरगोन रोड़ स्थित अनुगीत गार्डन में अजमेरी पिंजारा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अजमेरी पिंजारा जमात का सर्वसम्मति से सादिक अजमेरी को समिति का नायब सदर चुना गया। बैठक में अजमेरी पिंजारा जमात की सर्वसम्मति से अब्दुल रशीद अजमेरी को खजांची चुना गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम  दोगावा के अजमेरी पिंजारा जमात सदर आशिक अजमेरी कसरावद नगर अजमेरी पिंजरा समाज के नवनिर्वाचित सदर तस्लीम अजमेरी, एवं नायब सदर सादिक अजमेरी,व खजांची अब्दुल रशीद अजमेरी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने फैली बुराइयों, आपसी झगड़ों का निराकरण पुलिस थाना और कोर्ट में जाने से पहले समाज में किया जाए। कसरावद नगर में आने वाली बारात में बजने वाले डीजे एवं बैंड पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही कसरावद नगर से जिस किसी शहर व गांव में भी बारात जाएगी वहां पर भी बारात में डीजे एवं बैंड पर प्रतिबंध रहेगा, शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अजमेरी समाज सदर ने संगठन का विस्तार करते हुए। समाज के गरीब बीमार व्यक्तियों की मदद करने, आपसी झगड़ों की सुलह समाज में करने, युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने, दस सदस्यों को मिलाकर निस्तारण करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन करने पर जोर दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE