BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 3:10 pm
KHABAR : गौशाला संचालकों ने उठाई गौ संरक्षण की मांग, गो एवं गौशाला उत्थान संघ ने 19 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विभिन्न स्थानों से गौशाला संचालक और गौ सेवक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे। गो एवं गौशाला उत्थान संघ जिला नीमच के बैनर तले, नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार जागृति जाट को सौंपा।


गो एवं गौशाला उत्थान संघ ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं
गौशालाओं को उनके भूमि का अधिकार दिए जाएं, गायों के पालन-पोषण के लिए दी जाने वाली राशि में वृद्धि की जाए, मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र की तर्ज पर गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाए, गौशालाओं में पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल खनन किया जाए, गोचर और शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।


साथ ही, गौशालाओं में गुरुकुल की स्थापना कर सनातन धर्म की शिक्षा दी जाए, मृत पशुओं के उठाव की उचित व्यवस्था की जाए, गौशालाओं के हालात सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, गौशालाओं को बिजली बिल से मुक्त रखा जाए, और बीमार गायों के इलाज के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से आए गौशाला संचालक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE