BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 3:49 pm
KHABAR : भाजपा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती, कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ता बोले- उनके काम अतुलनीय, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। आज पूरे देश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जा रही है। विदिशा में विधायक मुकेश टंडन भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एसएटीआई रोड पहुंचे जहां पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।


भाजपा पदाधिकारियों ने कहा- भारत रत्न व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर भारत देश को गर्व है। उन्होंने सीमित संसाधनों के होते हुए भी जो कार्य देश के लिए किए हैं वो अतुलनीय हैं। डॉ. कलाम ने वो सब करके दिखाया, जिसके लिए देश दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। आज उनकी जयंती पर हम सभी को उनके किए गए कार्यों पर गर्व है । हम सभी को भी यह सीखना चाहिए कि सीमित संसाधनों में भी अपने कार्यों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि आज राष्ट्र नायक जी की जयंती है जिन्होंने भारत का पूरे विश्व में नाम रोशन किया, भारत की सैन्य शक्ति बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब जिन्होंने सच्चे भारतीय होने के नाते अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र-भक्ति में लगा दिया, उन्होंने मिसाइल मैन बनकर भारत की ताकत बढ़ाने का काम किया है।


एपीजे अब्दुल कलाम साहब से प्रेरणा मिलती है कि सामान्य परिवार में भी रहकर देश और समाज के लिए असाधारण काम किए, अब्दुल कलाम साहब एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर राष्ट्रपति तक का अपना सफर तय किया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टि से जो नाम कमाया जो काम किया वह हमारे लिए गर्व की बात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE