BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 4:22 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, किसानों ने सोयाबीन की फसल को लेकर कही ये बड़ी, इस भाव में बिका, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में मूंगफली की बंपर आवक हो रही है। अगर आज की बात करें तो नीमच मंडी में बीस हजार से अधिक बोरी मूंगफली की आवक हुई है। किसानों का कहना है कि इस बार लोगों ने सोयाबीन से त्रस्त होकर मूंगफली की पैदावार पर अधिक ध्यान दिया है। 
भावों के बारे में जानकारी देते हुए किसानों ने कहा कि यदि दोपहर से पहले की बात की जाए तो सूखी और बढ़िया क्वालिटी की मूंगफली के भाव 5500 तक आ रहे थे। जिसमें दोपहर बाद आठ सौ से लेकर हजार रुपए की गिरावट हुई है। भाव को लेकर किसानों ने व्यापारियों के नजरिये पर सवाल खड़े किए। आज मंडी में मिट्टी वाली मूंगफली के भाव किसानों को 2500 से 3000 के आसपास मिले। वहीं गीली मूंगफली के भाव 3500 हजार से 4000 तक और सुखी मूंगफली के भाव 5500 तक भी आए। 
किसानों ने कहा कि मूंगफली के भाव 6000 तक मिलनी चाहिए। वहीं सुबह जो मूंगफली 5300 में बिकी उसी क्वालिटी की मूंगफली दोपहर बाद 4500 में विकी। किसानों ने कहा कि विगत दिनों की तुलना में भी भाव में गिरावट आई है। अन्नदाताओं का कहना था कि हमारी मजबूरी यह है कि कल मंडी का अवकाश है। इसलिए आज मूंगफली निकालना है। दीपावली का त्यौहार भी है, किसानों को रुपए की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE