सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली कृषि उपज मंडी में लंबे समय बाद सोमवार से व्यापारिक कारोबार शुरू हो गया है। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से व्यापारियों ने किया वादा निभाया है। हालांकि मंडी शुरू होने के साथ पहले ही दिन हुई बारिश ने व्यापारियों की उपज भिगोकर परिसर में व्याप्त कमियों को उजागर कर दिया।
सोमवार देर शाम प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में किसानों सहित व्यापारियों और मजदूरों को महसूस होने वाली असुविधाओं के बीच चलती मंडी कोरोना काल में बंद हो गई थी। जिसे चालू करने के लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन व्यापारियों ने मंडी परिसर में उपज खरीदी शुरू नहीं की।
हालांकि व्यापारियों द्वारा मंडी परिसर में गोदाम और शेड का बराबर उपयोग किया जा रहा था।
मंडी बंद होने से किसानों को उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा था ऐसे में किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिए नीमच मंदसौर सहित पिपलिया मंडी तक ले जाना पड़ रहा था।
इस बीच किसानों की परेशानियों को देखते हुए सिंगोली मंडी को फिर से चालू करने की कवायत शुरू हुई।
इस बाबत पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने पहल करते हुए व्यापारियों सहित बड़े उद्योगपतियों से चर्चा की इस पर उद्योगपतियों ने सिंगोली मंडी से सीधे कारोबार शुरू करने की इच्छा जताई। लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने भी कुछ कमियां पूरी करने की शर्त पर 21 अक्टूबर से मंडी में कारोबार शुरू करने पर सहमति दे दी। व्यापारियों ने अपना वादा पूरा करते हुए 21 अक्टूबर सोमवार को कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान मंडी परिसर में विभिन्न उपज की खरीदी बिक्री हुई। हालांकि शाम करीब 4रू00 खरीदी बिक्री पूर्ण होने के बाद उपज समेत से समय अचानक हुई बारिश से व्यापारियों की उपज गीली हो गई।
व्यापारियों का कहना है की बारिश में गीली हुई उपज का उसकी गुणवत्ता में फर्क पड़ेगा तथा उचित दाम मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।