चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लोथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड एनसीएम सिटी निदेशक मंडल की बैठक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे बाजार को सात भागो में बाट कर सेक्टर अनुसार सदस्यो की समस्याओं के समाधान सहित बाजार विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
समिति मंत्री सोहन लाल तनवानी के अनुसार उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़, कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी, निदेशक पुष्पा देवी सुहालका, ऋषभ डांगी, प्रकाश पटवारी, मुबारिक हुसैन,नरेश भड़कतिया नारायण जागेटिया,कैलाश देवड़ा के सानिध्य में संपन्न बैठक में बाजार विकास में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपरिषद के द्वारा प्रदत्त सहयोग की समीक्षा, बाजार को सात भागो में विभाजित कर सेक्टर अनुसार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की रूपरेखा सहित दिवाली महापर्व मानने की योजना बनाई गई।
बैठक में सदस्यता हस्तांतरण, नॉमिनी नियुक्ति, तिमाही के आय व्यय की जानकारी के साथ ही लिफ्ट के नवीनीकरण व सभागार मरम्मत सहित सही रखरखाव करने तथा समिति आय में वृद्धि पर भी व्यापक चर्चा की गई। समिति मंत्री सोहन लाल तनवानी ने बैठक का संचालन कर अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।