चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के अशोक नगर स्थित बिचला रास्ता हनुमान मंदिर पर मंगलवार और धनतेरस संयोग के अवसर पर बालाजी का सिक्कों से विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात बालाजी की आरती एवं बालभोग का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सुनील कुमार बैरागी ने बताया नियमित रूप से मंदिर में विराजमान बालाजी का श्रृंगार किया जाता है जिसमें अलग-अलग प्रकार का चोला चढ़ाया जाता है। इस बार धनतेरस और मंगलवार एक साथ होने से बालाजी को सिक्को का चोला चढ़ाया गया। इस चोले में कुल 760 रुपये के सिक्को का प्रयोग किया गया है। इससे पूर्व मंदिर में विराजमान बालाजी की प्रतिमा को सूखे मेवे सर्दी के अवसर पर रुई ,फर के चोले चढ़ाए गए हैं। विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से त्योहार के अनुरूप मंदिर में खास तरह का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया जाता है। अधिवक्ता अरविंद व्यास की ओर से सिक्के का चोला चढ़वाया गया।