मंदसौर। दीपावली के पावन अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव अंधियारे में उजाले का प्रतीक है और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दीपावली। आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो। इस विशेष अवसर पर, आइए हम सभी एकजुट होकर क्षेत्र को दीपों के उजाले से रौशन करें और प्रगति व समृद्धि के प्रति अपना स्नेह और प्रतिबद्धता प्रकट करें।